Sunday, 17 January 2016

049-----पहुंच गए अस्पताल (HindiPoem-N-40/771)


पहुंच गए अस्पताल
(HindiPoem-N-40/771)

बैठे-बैठे सोच-सोच के ,
हो गया बुरा हाल ,
बीमार पड़ गए हाय हम तो ,
पहुंच गए अस्पताल--------1
दोस्त हमारे इतने प्यारे
, समय का रखा पूरा ध्यान ,
मेहनत उनकी रंग लाई ,
फिर से नसीब हुआ  जहां
धन्यवाद के शब्दों का टोटा ,
शब्द कोष बयां करें यह हाल---2
फिर भी एक शब्द है काफी,
धन्यवाद है दिल से सबको,
कोई लाया अस्पताल ,
कोई बचाया हमको,
धन्यवाद फिर से सबको देते ,
हम ठोंक के ताल,-----3
एक बात थी प्यारी सबकी,
कंपूटर हुए बदनाम ,
लागी रेखा सीता ने ,
ओ दोष मड़ा रावण के नाम ,
सब की सलाहै सिर माथे ,
छोड़े कंप्यूटर को उनके हाल,-----4
झट का इतना तगड़ा,,
आई नानी हमको याद ,
लेटे लेटे बिस्तर पर,
करें कृष्ण से फरियाद ,
जीवन का टर्निंग पॉइंट ,
बदल गई अबअपनी चाल-------5
1 घंटे से कंप्यूटर ज्यादा ,
कंप्यूटर बनाते आक्रामक,
चिपके ज्यादा रहने से ,
सबको kertai संक्रामक
सलाह फ्री में देते हम,
अब ना बनाना अपनी ढ़।ल ---6
** jkt o vpZuk 

Friday, 1 January 2016

048-----Happy New Year-2016



नववर्ष का पावन अवसर ,

आया है, हम सबके द्वार,
जिन्दादिली है दुनिया की,
हम सजाते अरमानों का हार I1I


तोड़ के जंजीरें सारी ,
सभी प्रेम से अपनाते ,
सुख शातिं समृद्धि सम्मान ,
गीत इन्ही के प्रेम से गाते I2I

लौटा के वक्त न आता दुबारा ,
इतिहास के पन्नों में जाता ,
सीख सभी को देता रहता ,
गीत हार जीत का रहता गाता I3I

जीवन है सौगात सभी को ,
प्रेम शान्ति से कट जाये ,
मेघ गमों के कभी ना छाये ,
आओ! मिल के गीत प्रेम से गायें ,I4I

भारत का इतना हो विकास,
विश्वास भी हम ना कर पायें,
यही आस मन में बैठे,
विश्व गुरू हम बन जायें I5I

2016 उत्तम से सर्वोत्तम ,
गम की घटा कभी ना छाये ,
खुशियों की बारिश हरपल हों,
बस इकदूजे को गले लगायें I6I
With all the best wishes from:-
(अर्चना व राज)

Wednesday, 23 December 2015

047-----आया मौसम ठंडी का (Hindi Poem 01/035)





Aaj Ka Has Parihas---
आया मौसम ठंडी का
(Hindi Poem 01/035)
बच्चे प्यारे मित्र हमारे
वो तो मेरा स्वागत करते
लेकर बल्ला बैट फील्ड में
पढ़ने से वो दूर हैं रहते
जितनी खुशियां मुझसे लेते
करूं मैं उनसे प्यार
आया मौसम ठंडी का
आओ झूमे नाचें गायें
आया मौसम ठंडी का I1I
बढ़े-बड़े बुजुर्ग हमारे,
दिन भर बिस्तर में वो रहते,
खाली करते चाय के प्याले
फिर भी रहते मुझसे डरते ,
पता नहीं क्या करते रहते,
रखे रजाई साथ में सोचें
आया मौसम ठंडी का
आओ झूमे नाचें गायें
आया मौसम ठंडी का I2I
देखो जवान लगे मेरे भाई,
दिन भर चाट पकोड़ी खाते
दिनभर घूंमें इधर उधर
एक दूजे से नजर मिलाते ,
चुपके- चुपके से मुस्काते
फिर भी करे बदनाम मुझे
आया मौसम ठंडी का
आओ झूमे नाचें गायें
आया मौसम ठंडी काI3I
मुझसे है बाजार की रौनक ,
लगता जैसे चांद है उतरा ,
खूबसूरत चेहरों को देखो ,
दूल्हा चला बांध के सहरा,
चौकीदार भी आग से तापे,
छोड़ के अपना रात का पहरा
अच्छे बुरे या गूंगे-बहरा
करूं मैं सबसे प्यार,
है आया मौसम ठंडी का
आओ झूमे नाचेंगे गायें
आया मौसम ठंडी का I4I
कभी हाथ जाते हैं अंदर ,
प्रेम की आंहे बाहें भरते ,
बने हैं एक दूजे के लिए
वादे झूठे दिनभर करते
खाने-पीने प्रेम के चक्कर,
उनकी दिन भर राहें तकते ,
काम में हम आलस हैं लाते ,
बैठे-बैठे हम ना थकते,
दाँत हमारे किट-किट करते ,
नाक से म्यूज़िक बजते रहते
शरीर हुआ सुर ताल हमारा
है आया मौसम ठंडी का
आओ झूमे नाचेंगे गायें
आया मौसम ठंडी का
मेरा तो अंदाज निराला, I5I
मेरा मौसम है प्रेम अनूठा ,
गाना बजाना पिकनिक जाना,
खुशी का है झरना फूटा
करे ना मुझसे प्यार शख्स वो,
देखो है बिलकुल झूठा ,
रहे थिरकते बदन हमारे ,
है आया मौसम ठंडी का
आओ झूमे नाचेंगे गायें
आया मौसम ठंडी का I6I
( अर्चना & राज)

Tuesday, 22 December 2015

046---आज का हास परिहास-----अम्मा मारेगी जरूर--अम्मा (Hindi Poem---N-010/0718)


आज हम आपको आपकी भूली बिसरी यादों में ले जाते हैं जब हम विद्यार्थी थे अक्सर उस बात से बड़े परेशान रहते थे कि छोटी छोटी बात के लिए आज डांट पड़ेगी
आज का हास परिहास
(N-010/0718)

सारे नियम तोड़ दिए,

बातें अच्छी छोड़ दिए
कहना सबका भूल गए
प्यार करना सीख लिए,
काम धाम सब छोड़ केअपना
प्रेम में पागल बन कर रहना
यही है मेरा बड़ा कसूर
अम्मा मारेगी जरूर 
अम्मा मारेगी जरूर--अम्मा
-----1
बात बोलती ध्यान ना देता 
चुपके-चुपके हंसता रहता 
हो गया हाल बुरा इतना
पागल जैसे दिखते जितना
कहां गया वो मेरा गरुर
अम्मा मारेगी जरूर,
\ अम्मा मारेगी जरूर ------
--{2}
चाय सामने मेरे रखती 
चाय भी ठंडी हो जाती 
मुझको नसीहत दे के जाती
बातें उसकी खो जाती
लौट के आती गुस्सा होती 
जोर से इतना चिल्लाती
छठी का दूध याद दिलाती 
अबे कहां गया तेरा शहूर
अम्मा मारेगी जरूर,
अम्मा मारेगी जरूर-----अम्मा----
-----,I3I
अकल आएगी मुझको कब ,
शादी होगी मेरी जब
परी देश की आएगी 
शहूर मुझे सिखाएगी
प्यारी-प्यारी बातें उसकी ]
बहेंगी मधुर हवाएं जिसकी ]
सीख के उससे होंगे ; हम मशहूर
अबे अम्मा मारेगी जरूर,
अम्मा मारेगी जरूर---अम्मा----
-----,I4I
पहले साल में चंद्रमुखी
दूजे साल सूर्यमुखी
अक्सर फ ट ता ज्वालामुखी
अब तो लग ती फूंकी-2
अपनी सूरत ठूकी-2
मित्र पुकारे ; जोरु का गुलाम
अब तो हो गये हम मशहूर 
अबे अम्मा मारेगी जरूर,
अम्मा मारेगी जरूर--------अम्मा--,I4I
अर्चना व राज